हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान फिर हुआ 'शर्मसार', टीम इंडिया ने फाइनल में 3-1 से किया चारों खाने चित, जीता गोल्ड मेडल

India Sub-Junior Team Defeated Pakistan: भारतीय टीम ने एक बार फिर हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान को हराया. दोनों देशों के बीच FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में मैच हुआ था, जहां भारत ने जीत दर्ज करके गोल मेडल पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन
भारत के एथलीट ने पाकिस्तान को हराया (Image: AI Generated)

India Sub-Junior Team Defeated Pakistan: भारतीय टीम ने एक बार फिर हॉकी में पाकिस्तान को धूल चटा दी. FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर हुई. दोनों देशों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. पिछले कुछ समय से सीनियर हॉकी में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा देखने को मिल रहा है. अब भारत की सब-जूनियर टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है.

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप का फाइनल हुआ. इस मैच की शुरुआत में भारतीय टीम ने दबदबा बनाया. पहले हाफ में रोमित पाल ने शानदार गोल करके हाफ टाइम तक टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में भी भारत ने मोमेंटम जारी रखा और कप्तान केतन कुशवाहा ने दूसरा गोल, वहीं शाहरुख अली ने तीसरा गोल किया. इसके साथ भारतीय टीम 3-0 से आगे हो गई. पाकिस्तान के मुहम्मद उस्मान ने गोल करके वापसी करने की कोशिश की लेकिन फुल टाइम तक स्कोर 3-1 रहा. भारतीय टीम ने जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games 2026 में हुआ बड़ा हादसा! सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, अस्पताल ले जाना पड़ा, देखें VIDEO

विज्ञापन

यूथ Hockey5s वर्ल्ड कप में बनाई जगह

जीत के साथ भारतीय सब-जूनियर टीम ने FIH यूथ Hockey5s वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की. पाकिस्तान को भले ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टॉप 2 में रहने के कारण वह भी सीधा क्वालीफाई कर चुके हैं.

भारतीय महिला टीम को मिली हार

भारतीय पुरुष सब-जूनियर टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में महिला टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा. उनकी भिड़ंत फाइनल में चीन से हुई थी. भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन चीन ने जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर रहने के कारण टीम इंडिया को सिल्वर मेडल मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games Day 4: भारत-पाक की जंग, मीराबाई चानू लगाएंगी गोल्ड की हैट्रिक! देखें आज का पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola