पाकिस्तान फिर हुआ ‘शर्मसार’, टीम इंडिया ने फाइनल में 3-1 से किया चारों खाने चित, जीता गोल्ड मेडल
India Sub-Junior Team Defeated Pakistan: भारतीय टीम ने एक बार फिर हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान को हराया. दोनों देशों के बीच FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में मैच हुआ था, जहां भारत ने जीत दर्ज करके गोल मेडल पर कब्जा जमाया.
India Sub-JuniorTeam Defeated Pakistan: भारतीय टीम ने एक बार फिर हॉकी में पाकिस्तान को धूल चटा दी. FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर हुई. दोनों देशों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. पिछले कुछ समय से सीनियर हॉकी में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा देखने को मिल रहा है. अब भारत की सब-जूनियर टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है.
भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप का फाइनल हुआ. इस मैच की शुरुआत में भारतीय टीम ने दबदबा बनाया. पहले हाफ में रोमित पाल ने शानदार गोल करके हाफ टाइम तक टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में भी भारत ने मोमेंटम जारी रखा और कप्तान केतन कुशवाहा ने दूसरा गोल, वहीं शाहरुख अली ने तीसरा गोल किया. इसके साथ भारतीय टीम 3-0 से आगे हो गई. पाकिस्तान के मुहम्मद उस्मान ने गोल करके वापसी करने की कोशिश की लेकिन फुल टाइम तक स्कोर 3-1 रहा. भारतीय टीम ने जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
जीत के साथ भारतीय सब-जूनियर टीम ने FIH यूथ Hockey5s वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की. पाकिस्तान को भले ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टॉप 2 में रहने के कारण वह भी सीधा क्वालीफाई कर चुके हैं.
भारतीय महिला टीम को मिली हार
भारतीय पुरुष सब-जूनियर टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में महिला टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा. उनकी भिड़ंत फाइनल में चीन से हुई थी. भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन चीन ने जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर रहने के कारण टीम इंडिया को सिल्वर मेडल मिला.

---विज्ञापन---
Golden Finish! 🥇🇮🇳
Our Indian Men's Team overcame Pakistan 3-1 in the Final to lift the Youth Hockey5s Asian Championship Muscat 2026 trophy. 🏆