India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय टीम अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के श्रीलंका का दौरा करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए फाइनल में जगह बनाने के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. इसी बीच टीम घोषणा की तारीख भी सामने आ गई है.
श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान मंगलवार, 28 जुलाई को हो सकती है. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस दिन टीम इंडिया का ऐलान कर देगी. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को TOI को बताया कि, “जी हां, श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन अगले दो दिनों में कर लिया जाएगा. मंगलवार तक हम टीम की घोषणा कर देंगे.”
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलने की पूरी संभावना है. वहीं, इस सीरीज के लिए अनुभव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. ये दोनों दिग्गज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेले थे. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में घुटने में चोट लगने के बाद बुमराह की उपलब्धता पर संशय बन हुआ है. वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता अभी सुंदर की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं.
सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे और लॉर्ड्स वनडे में नहीं खेल पाए थे. सुंदर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे उबरने में उन्हें कम से कम 2 हफ्ते का समय लग सकता है. सुंदर के फिट न होने पर युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे टीम की में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. सुंदर के अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. रेड्डी फिलहाल बीसीसीआई CoE में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान या मध्य प्रदेश के अनकैप्ड ऑफ-स्पिनर सरांश जैन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- CWG 2026 में झंडू कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन से गदगद हुए PM मोदी, ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई
4 अगस्त को श्रीलंका रवाना हो सकती है टीम इंडिया
शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया 4 अगस्त को तैयारियों के लिए श्रीलंका रवाना हो सकती है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में होगा. इससे पहले भारतीय टीम चार दिवसीय एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह सीरीज नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका से 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारत का पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला होगा. मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 मैच जीते हैं और चार हारे हैं. वहीं, एक मैच ड्रा रहा है. भारतीय टीम फिलहाल WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. अगर टीम फाइनल खेलना है तो उसे बाकी मैच जीतने होंगे और अपनी स्थिति में सुधार करना होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए संभावित भारतीय टीम स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बड़े बदलाव! इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
13 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines