हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर दिखी शाहिद अफरीदी की बौखलाहट, पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को चूमा, जमकर बना मजाक

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर से मिले हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
shahid afridi kissed pak army chief asim munir

Shahid Afridi Kissed Asim Munir: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को बुरी तरह हिला दिया है। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था। इस कार्रवाई के बाद सबसे ज्यादा बौखलाहट अगर किसी में दिखाई दे रही है, तो वो हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी। वो भारत को लेकर लगातार झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को चूमते और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अफरीदी असीम मुनीर को यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि आपने दुश्मन को अच्छा सबक सिखाया है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है, क्योंकि भारत से मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हार को ‘जश्न’ की तरह मना रहा है। यह मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और दुनियाभर में इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। अफरीदी यहां अकेले नहीं थे। उनके साथ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी थे।

यह भी पढ़ें: IPL Points Table 2025: गुजरात की धमाकेदार जीत से 3 टीमों की हुई प्लेऑफ में एंट्री, हार के बाद फंस गई दिल्ली

विज्ञापन

किस बात का जश्न मना रहा पाकिस्तान?

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को आर्थिक, सैन्य और कूटनीतिक रूप से भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके बावजूद वहां के नेता और पूर्व क्रिकेटर इसे सफलता बताकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आखिर पाकिस्तान किस बात का जश्न मना रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

शहबाज शरीफ से भी मिले अफरीदी

बता दें कि अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ‘पूरा देश एकजुट है और हमने दुश्मन को करारा जवाब दिया।’ प्रधानमंत्री ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद भी दिया। अफरीदी ने भारत-पाक सीजफायर के बाद एक रैली भी निकाली थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित-धोनी को छोड़ा पीछे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola