IPL Points Table 2025: गुजरात की धमाकेदार जीत से 3 टीमों की हुई प्लेऑफ में एंट्री, हार के बाद फंस गई दिल्ली

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का हाल बदल गया है। तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है।

IPL 2025 - 2025-05-18T234354.569

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीटी ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। गुजरात 200 का रन चेज करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। गुजरात की धमाकेदार जीत से एक साथ 3 टीमों ने प्लेऑफ 2025 में अपनी जगह बना ली। इसके अलावा इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स बुरी तरह फंस गई है। मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है।

विज्ञापन

इन 3 टीमों की हुई प्लेऑफ में एंट्री

गुजरात ने दिल्ली को हराया और अंक तालिका में 12 मैच में 18 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। इसके अलावा आरसीबी 17 अंक और पंजाब किंग्स भी 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स बुरी तरह फंस गई है। अब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के बीच जंग होगी। दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 2 मैच जीतने जरूरी हैं, जबकि मुंबई को भी बचे हुए 2 मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं लखनऊ को बचे हुए 3 मैच में सभी मैच जीतने होंगे। एक हार तीनों टीमों को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 अंक तालिका का ताजा अपडेट्स

टीम मैच जीते हारे टाई कोई परिणाम नहीं (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR) स्थिति
गुजरात टाइटंस 12 9 3 0 0 18 +0.795 क्वालिफाई (Q)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 3 0 1 17 +0.482 क्वालिफाई (Q)
पंजाब किंग्स 12 8 3 0 1 17 +0.389 क्वालिफाई (Q)
मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 0 14 +1.156 —
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 5 0 1 13 +0.260 —
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 5 6 0 2 12 +0.193 बाहर (E)
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469 —
सनराइजर्स हैदराबाद 11 3 7 0 1 7 -1.192 बाहर (E)
राजस्थान रॉयल्स 13 3 10 0 0 6 -0.701 बाहर (E)
चेन्नई सुपर किंग्स 12 3 9 0 0 6 -0.992 बाहर (E)

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ