'घटिया देश ने फिर अपना...' सीजफायर उल्लंघन के बाद शिखर धवन ने लगाई पाकिस्तान को लताड़

पाकिस्तान ने बीती रात फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद भारत में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिखर धवन ने पोस्ट शेयर करके पाकिस्तान को लताड़ लगाई है।

shikhar dhawan

shikhar dhawan

India Pakistan Tension: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ 10 मई को युद्धविराम की घोषणा हुई थी तो वहीं कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया था। पाकिस्तान की हरकत से भारत में एकबार फिर से आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर भड़के धवन

पाकिस्तान द्वारा बीती रात की गई सीजफायर के बाद क्रिकेटर्स के रिएक्शन सामने आए। इस दौरान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया।” इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट में लिखा “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है।”

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव को रोकने के लिए सहमति हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने उसका उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने ड्रोन से अटैक के साथ-साथ बॉर्डर पर भी गोलीबारी की। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

आईपीएल भी हुआ सस्पेंड

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया था। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले सप्ताह तक आईपीएल 2025 को फिर से शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ