RCB बीच सीजन बदलने वाली थी अपना कप्तान, भारत-पाक तनाव के बीच टल गया फैसला

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच आरसीबी का कप्तान बदलने वाला था। रजत पाटीदार की जगह इस खिलाड़ी को कप्तानी का ऑफर दिया गया था।

RCB

RCB

IPL 2025: बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। भारत-पाकिस्तान के बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया। हालांकि जल्द ही इस टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीच सीजन अपना कप्तान बदलने वाली थी। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन

क्यों बदला जाता आरसीबी का कप्तान?

आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें जितेश शर्मा ने बताया कि “मुझे टीम मैनेजमेंट की तरफ से कप्तानी का ऑफर मिला था, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे बताया गया कि मैं अब आरसीबी की कप्तानी करने वाला हूं। जिसके बाद में एक खिलाड़ी के तौर पर टीम कॉम्बिनेशन, बैटिंग ऑर्डर, पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ के बारे में सोच रहा था। मैंने कई दिन कोच और खिलाड़ियों से भी बातचीत की। मैंने कप्तानी के लिए हर तरह से तैयारी कर ली थी।”

विज्ञापन

दरअसल आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार चोटिल थे और उनकी जगह 9 मई को होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जितेश शर्मा आरसीबी की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 को ही एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

दूसरे पायदान पर थी आरसीबी

आईपीएल 2025 में आरसीबी कमाल की फॉर्म में दिख रही थी। टीम ने 11 मैच खेले थे, जिसमें से आरसीबी ने 8 में जीत हासिल की थी। 16 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ