India Men’s and Women’s Teams win Junior Asia Cup 2026 Title: भारत ने चीन में खेले जा रहे AHF जूनियर एशिया कप 2026 में कमाल कर दिया है. भारत की मेंस और वुमेंस दोनों जूनियर हॉकी टीमों ने एशिया कप का खिताब जीत लिया है. इस जीत के साथ ही दोनों टीमों ने जूनियर वर्ल्ड कप का टिकट भी हासिल कर लिया है. रविवार, 13 सितंबर को एक तरफ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराते हुए लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. वहीं, दूसरी तरफ भारत की जूनियर मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार एशिया कप का खिताब जीता.
भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को दी मात
वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और मेजबान चीन की टीमें आमने-सामने थीं. मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सनिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई. उनका यह गोल इस मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ और भारत ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया.
इसके बाद से मैच के अंत तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई. इससे पहले सेमीफाइनल में ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया की हैट्रिक से भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया था. इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीसरी बार जूनिया एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है.
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को हराया
मेंस जूनियर एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. भारत की ओर से अजीत यादव ने 9वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके बाद अनमोल एक्का ने 13वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत 2-0 से आगे रहा. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में प्रभदीप सिंह ने 21वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया. भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और हाफ-टाइम ब्रेक तक साउथ कोरिया की टीम पर 3-0 की बड़ी बढ़त बना ली.
भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल के सामने कोरियाई टीम वापसी करने में नाकाम रही. वहीं, आशु मौर्य ने 50वें मिनट में भारत के लिए एक और गोल करके टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया. इसके बाद मिनह्योक ने 54वें मिनट में कोरियाई टीम के लिए गोल किया, लेकिन उनका यह एकमात्र गोल कोई खास असर नहीं डाल सका और भारत ने 4-1 से मुकाबला जीतकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम से बाहर निकाले जाने के बाद सलमान आगा ने जड़ दिया तिहरा शतक, आलोचकों को दिया करार जवाब
हॉकी इंडिया ने खोला खजाना
एशिया कप चैंपियन बनने के बाद हॉकी इंडिया ने मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए खजाना खोला और बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया है. हॉकी इंडिया ने दोनों टीमों के हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये, जबकि प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ सदस्य को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर देने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें- NAM vs SA: नामीबिया को 9 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीता आखिरी वनडे, 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
3 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
3 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
4 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
4 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
5 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
5 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines