World Test Championship: आईसीसी ने कुछ साल पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत की है, जिसका मकसद क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को बढ़ावा देना, प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाना है। इस चैम्पियनशिप को अब तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार जीता है। इस बार जून में इस चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इंटरेस्टिंग बात यह है कि तीनों बार इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में ही खेला गया है। लेकिन अब संभव है कि इसका फाइनल इंग्लैंड से बाहर हो।
दरअसल अब भारत ने 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी का दावा ठोकने पर विचार किया है, जहां बीसीसीआई आने वाले दिनों में मेजबानी के अधिकार के लिए आईसीसी को औपचारिक प्रस्ताव देने की तैयारी में है। ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही भारत आईसीसी के सामने एक आधिकारिक प्रस्ताव पेश करेगा। पता चला है कि भारत ने पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की मीटिंग में 2027 के फाइनल के लिए बोली लगाने की इच्छा व्यक्त की थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब-दिल्ली के बाद क्या LSG-RCB मैच भी होगा रद्द? अरुण धूमल ने दिया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड को लगेगा झटका
भारत द्वारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी की कोशिश का इंग्लैंड के क्रिकेट प्रोग्राम पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और आईसीसी के लिए भी लॉजिस्टिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं, क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध और भी खराब हो गए हैं।
इंग्लैंड ने लगाई मेजबानी की हैट्रिक
बता दें कि पिछले दो डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड में आयोजित किए गए थे और इस साल भी इसका खिताबी मुकाबला इंग्लैंड में ही आयोजित होगा। इंग्लैंड में सबसे पहले 2021 में हैम्पशायर के रोज बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था, जहां कीवी टीम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2023 में फाइनल मुकाबले को लंदन के केनिंग्टन ओवल में शिफ्ट किया गया था। इस साल का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले महीने लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल छोड़ेंगे विदेशी खिलाड़ी? मिल रहे संकेत
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines