Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज आज यानी 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने जा रहा है. लेकिन ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारत ने अपना पहला मेडल पक्का कर लिया है. भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का महिला 75 किलोग्राम कैटेगरी में कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना तय हो गया है.
दरअसल, महिला 75 किलोग्राम कैटेगरी में इस बार सिर्फ 5 मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं. नियमों के अनुसार, टॉप-3 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है, जिसमें लवलीना का नाम भी शामिल हैं. सेमीफाइनल में पहुंचते ही लवलीना का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना पक्का हो गया है.
---विज्ञापन---
वलीना बोरगोहेन का मेडल जीतना हुआ पक्का
भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 75 किलोग्राम कैटगरी में बाई मिलने के बाद सेमीफाइनल में सीधी एंट्री मिल गई है और इसी के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना पक्का हो गया है. लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. अब लवलीना के पास सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने और भारत के लिए सिल्वर या गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा. लवलीना 31 जुलाई को सेमीफाइनल में तुवालू के ताफाकी से भिड़ेंगी.
---विज्ञापन---
बता दें कि, कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में हारने वाले सभी खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, इसलिए लवलीना का रिंग में उतरने से पहले ही पोडियम पर जगह पक्की हो गई है. इससे भारत की मेडल उम्मीदों को बड़ी मजबूती मिल गई है.
---विज्ञापन---
कम स्पर्धाओं में ज्यादा मेडल जीतने की चुनौती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार सिर्फ 10 खेलों को शामिल किया गया है, जबकि क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी और कुश्ती जैसे 9 खेलों को बाहर कर दिया गया है. खेलों की संख्या कम होने के कारण भारतीय दल के लिए पिछली बार जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा. भारत ने इस बार 125 खिलाड़ियों का मजबूत दल ग्लासगो भेजा है, जिसमें 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. भारतीय अभियान की शुरुआत 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी से पहले लॉन बॉल्स के मुकाबलों से होगी.
---विज्ञापन---
भारत इस बार आठ सामान्य एथलीटों खेलों में हिस्सा ले रहा है, जिसमें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और स्विमिंग शामिल हैं. सीमित खेलों के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: हरारे में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही! पिछली बार रचा था इतिहास, जानिए कैसा है पिच का मिजाज
नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू पर सबकी नजरें
महिला मुक्केबाजी के 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहेन का कम से कम कांस्य पदक पक्का होने के बाद अब भारतीय फैंस की निगाहें स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और ओलंपिक पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर टिकी होंगी. दोनों से भारत को गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद है. नीरज 30 जुलाई को अपने इवेंट में मैदान पर उतरेंगे, जबकि मीराबाई 26 जुलाई को वेटलिफ्टिंग में भारत को मेडल दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
बता दें कि, बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 पदक अपने नाम किए थे, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज पदक शामिल थे. हालांकि, इस बार कम खेलों और कम पदक स्पर्धाओं के कारण भारतीय दल के सामने पिछली सफलता को दोहराने की चुनौती होगी.