India Defeated Pakistan in Hockey: भारत की अंडर 18 मेंस हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित कर दिया है. दरअसल, अंडर 18 मेंस एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 5 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और इस ब्लॉकबस्टर मैच में टीम इंडिया ने 5-3 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
भारत और पाकिस्तान के बीच हुई कड़ी टक्कर
अंडर 18 मेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच जापान के ककमिगहरा में मैच हुआ. शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 12वें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति ने फायदा उठाते हुए 1-0 की बढ़त बना ली. दूसरे क्वार्टर ने पाकिस्तान आक्रामक तरीके से खेलता हुआ नजर आया. एक समय पर दोनों टीमों का स्कोर 3-3 हो गया था.
ये भी पढ़ें:- अरशद नदीम के बाद नीरज चोपड़ा के लिए पड़ोसी मुल्क का नया खिलाड़ी बना चैलेंज, 92.62 मीटर फेंका भाला
आखिरी कुछ मिनटों में पलटा गेम
3-3 की बराबरी होने के बाद मैच किसी भी दिशा में जा सकता था. इसके बाद मैच के 53वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए 4-3 से बढ़त बनाई. आखिरी चार मिनट में फिर से भारत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके लीड को 5-3 कर दिया. उन्होंने अपनी बढ़त को बनाए रखा और मैच जीत लिया.
फाइनल में भारत की किससे होगी भिड़ंत?
भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद ट्रॉफी की ओर मजबूत कदम बढ़ा लिया है. 6 जून यानी आज दोपहर 3:30 बजे भारत की भिड़ंत अंडर 18 मेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जापान से होगी. जापान अपने घर में खेल रही है और भारत के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा. देखना होगा कि मैच का नतीजा किस ओर जाता है.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इतिहास रचने का शानदार मौका
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
30 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines