FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इतिहास रचने का शानदार मौका

Lionel Messi Can Break 5 Records In FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से उम्मीद की जा रही है कि वो अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन में अहम रोल अदा करेंगे, क्योंकि मौजूदा चैंपियन टीम अपने खिताब को डिफेंड करने का टारगेट लेकर चल रही है. ऐसे में इस फुटबॉल सुपरस्टार का करिश्मा देखने को मिल सकता है.

Lionel Messi
1 / 6
Lionel Messi

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का एडिशन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जाने वाला है. इस एडिशन में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

6 वर्ल्ड कप

6 वर्ल्ड कप 2 / 6

इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में उतरते ही वो 6 फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे. 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 के एडिशंस में अर्जेंटीना को रिप्रजेंट करने के बाद, 2026 का टूर्नामेंट उन्हें एक अनोखा रिकॉर्ड कायम करते हुए देख सकता है. पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी यही उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा गोल

सबसे ज्यादा गोल 3 / 6

मेसी फीफा वर्ल्ड में सबसे ज्यादा गोल करने के ऑल टाइम रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच सकते हैं. अर्जेंटीना के लेजेंड ने टूर्नामेंट में 26 मैचों में 13 गोल किए हैं. जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के नाम अभी 16 गोल के साथ ये रिकॉर्ड है, जिसका मतलब है कि अगर मेसी का ये कैंपेन भी कमयाब रहता है, तो उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका है.

सबसे ज्यादा असिस्ट

सबसे ज्यादा असिस्ट 4 / 6

लियोनेल मेसी असिस्ट के आंकड़ों को भी बेहतर करने की दौड़ में भी शामिल है. फीफा वर्ल्ड कप में 8 असिस्ट के साथ, वो अर्जेंटीना के लिए डिएगो माराडोना के साथ संयुक्त रूप से रिकॉर्ड शेयर करते हैं. सिर्फ एक और असिस्ट उन्हें देश का इकलौता रिकॉर्ड-होल्डर बना देगा, जबकि 2 और असिस्ट उन्हें टूर्नामेंट के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस ग्लोबल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 असिस्ट का रिकॉर्ड जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर के नाम है.

विज्ञापन

2 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान

2 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान5 / 6

एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट तब हासिल हो सकती है, जब मेसी अर्जेंटीना को एक और फीफा वर्ल्ड कप खिताब जिताने में कप्तान के तौर पर कामयाब होते हैं. किसी भी खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर 2 बार ये ट्रॉफी नहीं उठाई है, जिससे ये एक खास रिकॉर्ड बन सकता है.

3 वर्ल्ड कप फाइनल

3 वर्ल्ड कप फाइनल 6 / 6

मेसी फ़ुटबॉल के इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन सकते हैं, जो किसी टीम को 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल तक ले गए हों. 2014 और 2022 में अर्जेंटीना को टाइटल क्लैश तक पहुंचाने के बाद, 2026 में एक और फाइनल में पहुंचना उन्हें रिकॉर्ड बुक में एक खास जगह दिला देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन