हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Team India की वीडियो और तस्वीरों से भरा सोशल मीडिया, PM Modi के साथ खास मुलाकात

India Cricket Team Welcome Ceremony: टीम इंडिया आज बारबाडोस से भारत वापस लौटी है। तबसे सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तस्वीरें, वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तस्वीरों से भर गया है।

विज्ञापन
team india

India Cricket Team Welcome Ceremony: भारतीय टीम टी20 विश्व कप के बाद आज लगभग 4 दिन बारबाडोस में फंसे रहने के बाद स्वदेश लौटी है। नई दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही टीम इंडिया की वीडियो और तस्वीरें छाई हुई हैं।

वहीं 16 घंटों का सफर करके टीम इंडिया वापस लौटी है ऐसे में फैंस जानना चाह रहे थे आखिर ये 16 घंटे टीम इंडिया ने फ्लाइंट में कैसे गुजारे थे। हालांकि बीसीसीआई ने उसका भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए दिखे थे।

फैंस जमकर शेयर कर रहे वीडियो

फैंस टीम इंडिया के खिलाडियों का हर एक मूवमेंट अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। चाहे वो टीम रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव का डांस हो या फिर हार्दिक के डांस पर कोहली का रिएक्शन हो।

सब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा रोहित शर्मा का एयर पोर्ट से बाहर आकर ट्रॉफी को हवा में उठाना, इन सब तस्वीरों ने फैंस का दिन बना दिया।

ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें क्या हुई बातचीत

इसके बाद टीम इंडिया एयर पोर्ट से होटल पहुंची, वहां फैंस को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का ढोल की ताल पर डांस देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- इस खास बस में सवार होकर निकलेंगे चैंपियंस, मुंबई में होगा खिलाड़ियों का स्वैग से स्वागत

पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया

दिल्ली में ही पीएम मोदी ने विश्व कप विजेता टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने टीम कोच राहुल द्रविड़ के साथ बाकी सभी खिलाड़ियों से बातचीत की। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi से मिलने के लिए टीम इंडिया ने पहनी खास जर्सी, ये हुआ बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें