IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. भारत ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक जमाया था. भारत ने 90 रनों से बाजी मार ली.
भारत ने बनाए थे 219 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 219 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला. वैभव ने 9 गेंदों में 20 और अभिषेक ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए थे. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने धांसू अर्धशतकीय पारी खेली थी. ईशान ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 9 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए थे. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 20 गेंदों में 25 रन निकले थे.
जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में सिकंदर रजा सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए थे. इसके अलावा स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा को 1-1 सफलता मिली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा
ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी
220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा बेन करन ने 5 गेंदों में 1 रन बनाया था. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डियोन मायर्स ने 9 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली थी. कप्तान सिकंदर रजा खासा प्रभावित नहीं कर पाए.
उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. जिम्बाब्वे की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. टीम 17.5 ओवर में ही 129 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जकि मयंक यादव और यश ठाकुर को 2-2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines