---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, टीम इंडिया ने U19 एशिया कप के पहले मैच में दर्ज की बड़ी जीत

U19 Asia Cup 2025: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ 234 रनों से शानदार जीत दर्ज की है. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया और 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

---विज्ञापन---

U19 Asia Cup 2025, India vs UAE Match Report: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है. टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 234 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में भारत के लिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा और 171 रनों की आतिशी पारी खेली. वैभव की पारी के बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में यूएई की टीम पूरे 50 ओवर खेलकर भी 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी.

वैभव सूर्यवंशी ने ठोका धमाकेदार शतक

इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वहीं, पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए यूएई टीम की हालत पतली कर दी. वैभव ने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 14 चौके जड़े.

---विज्ञापन---

हालांकि, वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए और उद्दिश सूरी की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, जॉर्ज 73 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा, विहान मल्होत्रा ने 69 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 38 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 32 रनों का योगदान दिया. इन शानदार पारियों के बदौलत भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: कब और कहां होगा तीसरा टी20 मुकाबला? जानें वेन्यू और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स

उद्दिश सूरी की पारी गई बेकार

434 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. यूएई की ओर से उद्दिश सूरी और पृथ्वी मधु के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाया. सूरी और मधु दोनों ने अर्धशतकी पारी खेली. मधु ने 50 रन तो सूरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 78 रन बनाए.

---विज्ञापन---

यूएई की टीम पूरे 50 ओवर खेलकर भी 7 विकेट पर सिर्फ 199 रन ही बना सकी और 234 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. वहीं, भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, खिलन पटेल और विहाल मल्होत्रा को एक-एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- फेवरेट टीम की नाकामी नहीं हुई बर्दाश्त, 3 नाबालिग लड़कों ने फुटबॉल स्टेडियम में लगा दी आग, जलकर राख हुए स्टैंड्स

First published on: Dec 12, 2025 05:46 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola