फेवरेट टीम की नाकामी नहीं हुई बर्दाश्त, 3 नाबालिग लड़कों ने फुटबॉल स्टेडियम में लगा दी आग, जलकर राख हुए स्टैंड्स

Football Stadium Set On Fire: फुटबॉल एक पैशनेट गेम है, साथ ही इसमें खिलाड़ियों और फैंस में अग्रेशन कूट-कूटकर भरा होता है. यहां हार और जीत के दौरान इमोशन टॉप लेवल पर रहता है. लेकिन कई बार इस वजह से नुकसान भी उठाना पड़ता है.

Football Stadium Fire

Football Stadium Fire

Football Stadium Set On Fire: क्या कोई फुटबॉल फैन अपनी टीम को इतना ज्यादा पसंद करता है, कि क्लब की नाकामी उसके गुस्से कारण बन जाए. ऐसा ही कुछ हुआ फिनलैंड के सबसे पुराने और मशहूर क्लब्स में से एक ‘एफसी हाका’ के होम ग्राउंड, ‘तेहतास’ में, जिसे गुस्साए फैंस ने आग लगा दी. आरोपियों ने इस हरकत को तब अंजाम दिया जब उनकी पसंदीदा टीम को देश के टॉप डिवीजन, ‘वेइकौसलीगा लीग’ से रेलिगेट कर दिया गया. लोकल मीडिया के मुताबिक 7 दिसंबर 2025 को 400 सीटों वाले लकड़ी के स्टैंड में आग लगा दी गई थी, और पुलिस ने बाद में कंफर्म किया कि वारदात के दौरान 15 साल से कम उम्र के तीन नाबालिग मौजूद थे.

विज्ञापन

जलकर बर्बाद हुआ स्टेडियम

अगर से स्टेडियम का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया, सिर्फ छत के बीम ही सही-सलामत बच पाई. सिसा-सुओमी पुलिस की डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मैजस्तीना टैमिस्टो ने कहा कि एडवरटाइजिंग बोर्ड और आर्टिफिशियल टर्फ के हिस्सों को भी काफी नुकसान हुआ है. हालांकि फिनिश कानून नाबालिगों को क्रिमिनल चार्ज का सामना करने से रोकता है, टैमिस्टो ने कहा कि ये उन्हें फाइनेंशियल अकाउंटेबिलिटी से छूट नहीं देता है, क्योंकि मुआवजे की जिम्मेदारी के लिए कोई मिनिमम एज लिमिट नहीं है. टैमिस्टो ने लोगों से भी कहा कि वो सोच-समझकर कमेंट करें, और चेतावनी दी कि पर्सनल या गलत मैसेज से खुद ही क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

स्टेडियम को रिस्टोर करने की कोशिश

तेहतास, को अंग्रेजी में फैक्ट्री फील्ड कहते हैं, ये स्टेडियम फिनलैंड के वाल्केकोस्की शहर में है और 1930 के दशक से एसी हाका का होम ग्राउंड रहा है. क्लब के चेयरमैन मार्को लाकसोनेन ने कहा कि फाइनेंशियल नुकसान काफी होने की उम्मीद है, हालांकि सही आंकड़ों का अभी भी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्लब को काफी सपोर्ट मिला है, लेकिन स्टेडियम को फिर से खेलने लायक बनाने के लिए काम शुरू होने पर उसे लगातार मदद की जरूरत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ