India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तहलका मचाते हुए धुआंधार अर्धशतक बना दिया. भारत ने तीसरा मैच लगातार अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी.
न्यूजीलैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि टिम सेफर्ट 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रचिन रवींद्र ने भी निराश किया और वह 5 गेंदों में 4 रन बनाकर चलते बने. नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स ने धैर्य दिखाया और 40 गेंदों में 48 रन बनाए. वहीं, मार्क चैपमैन ने 23 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली.
भारत ने 10 ओवर में जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 10 ओवर में ही 155/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत ने 8 विकेट से मैच जीता और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 20 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली. अभिषेक ने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए भारत की ओर से टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया. इसके अलावा ईशान किशन के भी बल्ले से 13 गेंदें में 28 रन निकले. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines