हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि वैभव को लेकर बना हुआ हाइप उनके और टीम के लिए अच्छा नहीं है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है प्लेइंग 11 में वापसी (Image: ANI)

IND vs NZ, Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. चोट के कारण ईशान किशन के बाहर होने के बाद वैभव के खेलने की संभावना बढ़ गई हैं. हालांकि, मैच से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कोटक ने साफ कहा कि टीम का चयन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं या फैंस की पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि टीम के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सितांशु कोटक?

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर बना हुआ हाइप उनके और टीम के लिए अच्छा नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले कोटक ने कहा, “वैभव अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट में हर कोई उनका बहुत ख्याल रखता है. मैं देखता हूं और हर कोई उन्हें पसंद करता है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें पसंद किया जाता है और टीम में भी. लेकिन सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें पसंद करते हैं, आप प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकते.”

कोटक ने आगे वैभव को टैलेंटेड खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है. उन्होंने आगे कहा कि, “वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे यकीन है कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. इसलिए जब उन्हें मौके मिलेंगे और वह टीम में पूरी तरह सेट हो जाएंगे, तो वह बहुत कुछ सीखेंगे.”

विज्ञापन

संजू-अभिषेक को बाहर करना सही नहीं – कोटक

सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाजों के चयन पर बात करते हुए कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में केवल वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए इनमें से किसी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा. उनके मुताबिक, प्लेइंग इलेवन का चयन मौजूदा प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है.

उन्होंने कहा, “वैभव अब काफी समझदार हो गया है. वह समझ गया है कि संजू अच्छा खेल रहे हैं या अभिषेक अच्छा खेल रहे हैं तो उन्हें टीम से कैसे बाहर किया जा सकता है. मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह भरा हुआ है. हर कोई यह बात समझता है, लेकिन जाहिर है कि वह भी खेलना चाहता है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल, वीडियो हुआ वायरल

बेंच पर बैठकर भी सीख रहे वैभव

कोटक ने आगे बताया कि वैभव ने प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर कभी शिकायत नहीं की. वह इस स्थिति को समझदारी से संभाल रहे हैं और अपनी फिटनेस, फील्डिंग तथा बल्लेबाजी में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर वह काफी कुछ सीख रहे हैं. बता दें कि, वैभव प‍िछले 6 मैचों में बेंच पर बैठे हैं. पाकिस्तान के ख‍िलाफ एश‍ियन गेम्स 2026 फाइनल के बाद से ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे के खेलने पर मंडराया खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola