Ayush Mhatre

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीने के लिए हुए बाहर

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं. उनकी दाईं हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-4 टियर होने के कारण सर्जरी करानी पड़ी है, जिसके कारण वह लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं.

IPL 2027, Ayush Mhatre: आईपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अब कुछ दिनों का समय बचा है. ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपेंगी. हालांकि, उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं. उनकी दाईं हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-4 टियर होने के कारण सर्जरी करानी पड़ी है, जिसके कारण वह लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं. ऐसे में IPL 2027 में उनके खेलने पर सवाल उठने लगे हैं. म्हात्रे की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई और ऑपरेशन सफल भी रहा, लेकिन उनकी वापसी में दो से चार महीने तक का समय लग सकता है. फिलहाल वह बैसाखी के सहारे चल रहे हैं.

विज्ञापन

आयुष को 11 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. लेकिन अब इस चोट के कारण वह मुंबई के रणजी ट्रॉफी सीजन के बाकी मुकाबलों से भी बाहर हो सकते हैं. आईपीएल 2027 की शुरुआत मार्च के आखिर में होने की संभावना है. ऐसे में उनकी फिटनेस और रिकवरी पर सबकी नजरें रहेंगी. गौरतलब है कि आयुष IPL 2026 में भी चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे. 8 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा था. अब दोबारा चोट लगने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. अगर आयुष IPL 2027 से बाहर रहते हैं, तो CSK की योजनाओं को झटका लग सकता है. टीम को उनकी वापसी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ