हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है. मैच से पहले यहां जानिए बेंगलुरु में दोनों टीमों का टी20I रिकॉर्ड कैसा रहा है.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होगा निर्णायक मुकाबला (PIC Credit - ANI)

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है. अब सबकी नजरें 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले 5वें और निर्णायक टी20 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा. सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड.

बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरु के इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. भारत ने यहां अब तक खेले 8 टी20I मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने यहां अपना पिछला टी20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंच गया था.

वहीं, वेस्टइंडीज ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है, जिसमें उसे जीत मिली है. साल 2016 में खेले गए इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था. मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती रहने वाली है.

विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी रनों की बरसात!

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मददगार मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां की फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री होने के कारण बड़े स्कोर भी आसानी से बन जाते हैं और चेज भी हो जाते हैं. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना भी चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद कई बार फायदेमंद साबित हुआ है. यहां 191 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है. ऐसे में फैंस को निर्णायक मैच में भी चौकों और छक्कों की बरसात देखने की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: 5वें टी20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

विज्ञापन

चार मैचों में ऐसे बदली सीरीज की तस्वीर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जीत के साथ शानदार आगाज किया था. पहले मैच में श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 172 रनों का लक्ष्य 14.4 ओवर में हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. लेकिन रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दमदार वापसी करते हुए 250 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. इसके बाद इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने मुकाबला 14 रन से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल की.

हालांकि, हैदराबाद में हुए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई और कैरेबियाई टीम ने 24 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. अब निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका होगा. भारतीय टीम घरेलू मैदान पर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम भारत में पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs WI: क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगेगा एक और ‘कलंक’? आखिरी T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola