vaibhav sooryavanshi shreyas iyer

IND vs WI: 5वें टी20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. इस निर्णायक मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है.

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दिया है. ऐसे में अब दोनों टीमों के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है. वहीं, चौथे टी20 में हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलावा देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 5वें मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. चौथे टी20 में अर्शदीप के कंधे पर शमर जोसेफ का बाउंसर लगा था, जिसके बाद वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके. चोट के कारण उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है और अगर वह बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम को तेज गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

अर्शदीप के चोटिल होने पर शिवम दुबे की वापसी संभव मानी जा रही है. वहीं, नितीश कुमार रेड्डी के रूप में भी टीम के पास तेज गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर मौजूद है. हालांकि, अंतिम प्लेइंग 11 टीम मैनेजमेंट के फैसले और खिलाड़ियों की फिटनेस पर निर्भर करेगी. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. निर्णायक मुकाबले में भी वैभव को मौका मिलने की संभावना कम मानी जा रही है. यानी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करती नजर आएगी.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ