India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रहे हैं। यूएई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान एक बार भिड़ चुके हैं। हालांकि अब दोनों देश एक बार और भिड़ सकते हैं। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी कर चुकी है। भारत ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाया था। इसके बाद लगातार दो मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए आपनी राह आसान कर ली है। दर्शकों को अक्सर भारत-पाक मैच देखने में मजा आता है। ऐसे में एक बार फिर भारत-पाक के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
20 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान भिड़ सकते हैं
भारत और पाकिस्तान ग्रुप A में शामिल हैं। दोनों देश 6 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट में भिड़ चुके हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच संघर्ष जारी है। फिलहाल भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेलते हुए 1 मैच जीता है। जबकि भारत ने खेले गए 3 मैच में से 2 मैच जीते हैं। भारत आने वाला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
इस मैच को अगर भारतीय टीम बड़े अंतर से अपने नाम कर लेती है तो वह लगभग सेमीफाइल में अपना रास्ता तय कर लेगी। वहीं पाकिस्तान को भी बचे हुए 2 मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है। ऐसे में अगर पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचती है, और दोनों ही देश अपनी जगह फाइनल में बनाते हैं तो दर्शक एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान को फाइनल में खेलते हुए देख सकते हैं। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा।
ऐसा है ग्रुप A का हाल
महिला टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल टॉप पर है। उसके पास 4 अंक हैं। वहीं भारत भी 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 2 अंक के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका 0 अंक के साथ आखिरी पायदान पर काबिज है। श्रीलंका का सफर लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से खत्म हो गया है। उसने खेले गए 3 मैच में सभी मुकाबले गंवाए हैं।
13 अक्टूबर को भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला
13 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो का मुकाबला होने वाला है। सेमीफाइनल के नजरिए से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल की अचानक टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines