India A vs South Africa A: भारतीय A टीम और साउथ अफ्रीका A टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में 6 नवंबर से खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले दिन 77.1 ओवर में 255 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी.
भारत A ने बनाए थे 255 रन रन
पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय A टीम ने 77.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका था. उन्होंने 175 गेंदों में 132 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा भारत A की ओर से ऋषभ पंत दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 24 रन बनाए थे.
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
दूसरे दिन साउथ अफ्रीका A 47.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 221 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से केवल एमजे एकरमैन बड़ी पारी खेलने में सफल रहे. उन्होंने 118 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन कहर बरपाया. सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले. उन्होंने 11.3 ओवर गेंदबाजी की और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को 2-2 सफलता मिली. कुलदीप यादव और हर्ष दुबे ने भी भारत A के लिए 1-1 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
भारत ने बढ़ाई बढ़त
दूसरी पारी में भारत A ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं. अभिमन्यु ईश्वरन 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने 57 गेंदों में 26 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत A के पास 112 रनों की बढ़त है.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
6 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
18 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
27 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines