India A Qualification Scenario for Tri Nation A Series Final: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम को सोमवार, 15 जून को ट्राई-नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला निर्धारित 5-50 ओवर के खेल के बाद टाई रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ.
यह भारत की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार रही, जिसके बाद से टीम के फाइनल में पहुंचने पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस हार से टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई है, लेकिन टीम अब भी फाइनल में पहुंच सकती है. आइए जानते क्या हैं समीकरण.
लगातार दो हार से मुश्किल में फंसी टीम इंडिया
इंडिया ए ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका ए के खिलाफ 8 रन की रोमांचक जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ DLS नियम से 4 रन से हार मिली और फिर श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले माना जा रहा था कि इंडिया ए आसानी से फाइनल में जगह बना लेगी, लेकिन लगातार दो हार ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ हार के बाद इंडिया ए की स्थिति कमजोर हो गई है.
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो श्रीलंका ए ने तीन मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और उसका नेट रन रेट +0.494 है. वहीं, इंडिया ए तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंकों पर दूसरे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट +0.032 है. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम के खाते में 2 अंक और नेट रन रेट -1.392 का है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: दो बार पिछड़ने के बाद भी ईरान ने नहीं मानी हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला रोमांचक ड्रॉ
फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है इंडिया ए?
लगातार दो हार के बाद इंडिया ए के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ 17 जून को होने वाला आखिरी लीग मैच बेहद अहम हो गया है. फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत भी भारत के लिए बेहद अहम होगी. ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके. इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान ए को 19 जून को होने वाले आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के हाथों हार मिले, तभी भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है.
अगर श्रीलंका ए जीत दर्ज कर लेती है या अफगानिस्तान ए बहुत कम अंतर से जीतती है और उसका नेट रन रेट भारत से नीचे रहता है, तो इंडिया ए के फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी. लेकिन अगर इंडिया ए को अफगानिस्तान ए से हार मिली तो फिर ये टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. बता दें कि, ट्राई-नेशन सीरीज 2026 का फाइनल 21 जून को दांबुल्ला में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- Brock Lesnar के दुश्मन ने WWE के सबसे बड़े ‘विलेन’ को किया तहस-नहस, King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल में धाकड़ एंट्री
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
50 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines