Brock Lesnar के दुश्मन ने WWE के सबसे बड़े ‘विलेन’ को किया तहस-नहस, King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल में धाकड़ एंट्री
WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. शो के मेन इवेंट में ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच हुआ. इस मुकाबले में फेमी ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw: WWE में ओबा फेमी छाए हुए है. उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा है. रोस्टर में उन्होंने दबदबा कायम किया है. इस बार उन्होंने WWE के सबसे बड़े हील कहे जाने वाले डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब कर दी. उन्होंने मिस्टीरियो के साथी जेडी मैकडॉना का भी बुरा हाल कर दिया. सबसे बड़ी बात है कि फेमी अब किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. अब नाइट ऑफ चैंपियंस में वो 27 जून को फाइनल मैच लड़ने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि फेमी और मिस्टीरियो के मैच में क्या हुआ. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की चीटिंग
2 / 6मैच की शुरुआत में ओबा फेमी को देखरकर डॉमिनिक मिस्टीरियो भाग रहे थे. उन्होंने चीटिंग की कोशिश की. वो गलत तरह से फेमी का ध्यान भटका कर उनके ऊपर हमला कर रहे थे. फेमी लगातार उन्हें चेज करने कर रहे थे. मिस्टीरियो ने जेडी मैकडॉना को भी अपने साथ लिया. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दिया लो-ब्लो
3 / 6जेडी मैकडॉना ने ओबा फेमी का ध्यान भटकाया. मिस्टीरियो ने इस दौरान चुपचाप रिंग हैमर को अपने जूते के अंदर डाल दिया. रिंग के अंदर मिस्टीरियो ने फेमी को लो-ब्लो लगाया. फेमी को इसके बाद मिस्टीरियो ने दो 619 लगाए. उन्होंने फेमी को पिन किया, लेकिन उन्होंने तुरंत ही किकआउट कर लिया. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी ने दिखाया असली रूप
4 / 6ओबा फेमी ने गुस्से में आकर मिस्टीरियो और मैकडॉना दोनों को एक साथ चोकस्लैम लगाया. उन्होंने डॉमिनिक को स्पाइन बस्टर भी लगाया. अंंत में फेमी ने मिस्टीरियो को फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मिस्टीरियो की हालत उन्होंने इस बार खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर को मिली चेतावनी
5 / 6मैच जीतने के बाद फेमी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि लैसनर कहीं दिखाई नहीं दिए. फेमी ने कहा कि लैसनर असली मर्द नहीं हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या लैसनर हमेशा उनसे बचते रहेंगे. फेमी ने कहा कि असली किंग वो ही बनने वाले हैं. उन्होंने लैसनर को उनसे दूर रहने के लिए कहा. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग का फाइनल होगा शानदार
6 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. पहले सेमीफाइनल में फेमी ने जीत हासिल की. दूसरे सेमीफाइनल में जे उसो और जे'वॉन एवंस का मुकाबला होगा. अब देखना होगा कि फेमी की टक्कर किस रेसलर से होगी. (Photo: WWE.com)