India A vs Afghanistan A: तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज का शानदार आगाज किया है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ 8 रन से रोमाचंक जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 269 रन ही ढेर हो गई. अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे मुकाबले पर हैं, जहां उसका सामना 11 जून को अफगानिस्तान ए से होगा.
भारतीय टीम इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए फाइनल की दौड़ में बढ़त बनना चाहेगी. हालांकि, श्रीलंकाई परिस्थितियों को देखते हुए अफगानिस्तान की टीम को हल्के में लेना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है. ऐसे में कप्तान तिलक एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.
श्रीलंका की पिच पर बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम की 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन ही बना सकी थी. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर सके थे. इसके बाद गेंदबाजों को लक्ष्य बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. श्रीलंका की धीमी और स्पिन-अनुकूल पिचों पर रन बनाना आसान नहीं है, ऐसे में अफगानिस्तान के गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा मौका?
श्रीलंका ए के खिलाफ 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. वैभव ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, आईपीएल 2026 में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर इसी ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जता सकती है. इसके बाद तीसरे नंबर पर प्रियांश आर्या उतर सकते हैं, जिन्होंने पहले मैच में 32 गेंदों पर 32 रन की उपयोगी पारी खेली थी.
वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए शानदार शतक जड़ा था. उन्होंने 101 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
कप्तान तिलक वर्मा पर रहेगी सबकी नजरें
कप्तान तिलक वर्मा ने पहले मुकाबले में जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए थे. उन्होंने मध्यक्रम को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. अगले मैच में भी वह 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. मध्यक्रम में आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये तीनों खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देने में सक्षम हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलता है.
वहीं, भारत तेज गेंदबाजी आक्रमण में अंशुल कंबोज और अरशद खान पर भरोसा बनाए रख सकता है. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी विप्रज निगम संभालते नजर आ सकते हैं. पहले मैच में मिली जीत के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है.
ये भी पढ़ें- AFG के खिलाफ सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर! कब तक करेंगे मैदान पर वापसी? हो गया बड़ा खुलासा
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK महामुकाबले से पहले पाकिस्तान की हुई फजीहत, 11वें नंबर की टीम ने दी करारी शिकस्त
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
14 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines