India A vs Australia A: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज गई है, क्योंकि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस मैच में भारत के तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। तेज गेंदबाजों के मददगार विकेट का कंगारू गेंदबाजों ने जमकर फायदा उठाया, जिसके सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक ना चली। भारत ए के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जीरो पर आउट होने वाले तीन भारतीय बल्लेबाजों में से थे, जबकि देवदत्त पडीक्कल 36 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। पडीक्कल के अलावा केवल नवदीप सैनी और साई सुदर्शन ही भारत ए के लिए दोहरे आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Retentions: जानें सभी 10 टीमों से कौन से खिलाड़ी होंगे रिटेन?
कुछ खास नहीं कर सके नितीश रेड्डी
मैच में अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे अभिमन्यु ईश्वरन ने केवल 7 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी कुछ कमाल नहीं कर सके और सस्ते में आउट हो गए। अनुभवी खिलाड़ी बाबा इंद्रजीत 46 गेंदों तक संघर्ष करते रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा भारत ए टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन केवल 4 रन ही बना सके।
ब्रेंडन डोगेट का छक्का
ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 साल के ब्रेंडन डोगेट ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जॉर्डन बकिंघम ने दो जबकि फर्गस ओ’नील और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को एक-एक विकेट मिला। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई, जहां टीम ने सैम कोंस्टास को सस्ते में खो दिया, जिनका विकेट मुकेश कुमार ने पहले ओवर में ही ले लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Retention List: राहुल से लेकर ऋषभ पंत तक, 5 बड़े नाम जिन्हें टीमें कर सकती हैं रिलीज
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
47 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines