Independence Day 2024 Team India: आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। ऐसे में हर कोई क्रिकेट फैंस जानना चाहता है कि क्या भारत ने देश आजाद होने से पहले कोई क्रिकेट मैच खेला था? अगर खेला था तो वो कौनसी टीम थी जिसके खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच खेला था। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि टीम इंडिया ने कब अपना पहला मैच खेला था।
इस साल भारत ने खेला था अपना पहला मैच
आजादी के बाद नहीं बल्कि टीम इंडिया ने आजादी से पहले ही अपना पहला मैच खेला था। आजादी से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ ही अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। साल 1932 में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सीके नायडू थे। हालांकि टीम इंडिया उस वक्त मैच को हार गई थी। शुरुआत में भारतीय टीम को अपनी जीत हासिल करने में 2 दशक लग गए थे। जिसके बाद ही टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाई थी।
ये भी पढ़ें:- मैं पल दो पल का शायर हूं…! आज के दिन ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा, हर क्रिकेट फैन की आंखों में थे आंसू
इस साल मिली थी पहली जीत
भारतीय टीम ने देश आजाद होने से पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन टीम को अपनी जीत हासिल करने में 2 दशक लग गए थे। आजादी से पहले भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के साथ खेला था और आजादी के बाद पहली जीत भी इंग्लैंड पर ही दर्ज की थी।
साल 1952 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में भारतीय टीम ने एक पारी और 8 रन से जीत दर्ज की थी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इससे पहले टीम इंडिया 24 मैच खेल चुकी थी। जिसमें से 12 मैच ड्रॉ रहे थे और 12 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- 15 August को टीम इंडिया ने खेले हैं कितने मैच? हैरान कर देने वाला है प्रदर्शन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
5 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
10 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
31 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines