India W vs Zimbabwe W: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली बार स्मृति मंधाना की कप्तानी में मैदान पर उतरी है. वहीं, इस टी20 मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन भी रखा. यह देखकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया? तो आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं.
काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
रायपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर खेल रहे हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने यह कदम जिम्बाब्वे की पूर्व क्रिकेटर और अंपायर सारा दंबानेवाना (Sarah Dambanevana) को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया है, जिनका 12 अक्टूबर को निधन हो गया था. दंबानवाना ने जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट खेला और बाद में अंपायरिंग में अपना करियर बनाया. हालांकि, लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद 36 साल की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया. मैच शुरू होने से पहले उनके सम्मान में सभी खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
कौन थीं सारा दंबानवाना?
सारा दंबानवाना जिम्बाब्वे की एक पूर्व इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर और आईसीसी (ICC) की अंपायर थीं. दंबानेवाना ने साल 2022 में आईसीसी डेवलपमेंट अंपायर्स पैनल में जगह बनाने वाली जिम्बाब्वे की पहली महिला अंपायर बनकर इतिहास रचा था. इसके बाद जनवरी 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने का मौका मिला. उन्होंने 2 सितंबर 2023 को बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में केन्या और बोत्सवाना की महिला टीमों के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अंपायरिंग की शुरुआत की. बाद में उन्हें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अंपायरिंग करने के लिए भी चुना गया.
दंबानेवाना ने 72 सीनियर इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभाई. इनमें पुरुषों के 10 टी20 इंटरनेशनल, महिलाओं के 14 वनडे और 48 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल थे. उनका आखिरी मुकाबला 1 फरवरी 2026 को नेपाल में आयोजित आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालीफायर में आयरलैंड और थाईलैंड के बीच खेला गया टी20 इंटरनेशनल मैच था. उनके निधन पर ICC चेयरमैन जय शाह ने भी गहरा दुख जताया था.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान
IND W vs ZIM W: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़.
जिम्बाब्वे महिला: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे और तेंडाई मकुशा.
ये भी पढ़ें- 30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास, लगातार चोटों के कारण खत्म किया करियर
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
3 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
13 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
19 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines