India Women vs Zimbabwe Women: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. इससे पहले टी20 सीरीज भी भारत ने 3-0 से जीता था. वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 131 रन ढेर हो गई थी. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 132 रनों के लक्ष्य को 17 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
भारत के लिए प्रतिका रावल ने नाबाद 59 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. इससे पहले स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. वैष्णवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया बिना खाता खोले आउट हो गईं. हालांकि, इसके बाद प्रतिका रावल ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. हरलीन 19 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद प्रतिका ने शेफाली वर्मा के साथ मोर्चा संभालते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. प्रतिका और दीप्ति दोनों ने अर्धशतक जड़ा और तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी.
प्रतिका ने 56 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. प्रतिका और दीप्ति के अर्धशतकों से भारत ने 132 रनों का लक्ष्य 17 ओवर में ही हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें- नाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, केपटाउन टेस्ट में फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
वैष्णवी शर्मा ने झटके 5 विकेट
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. यह उनका वनडे करियर का सिर्फ तीसरा मुकाबला था, जिसमें उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/39 किया. इससे पहले इसी मैदान पर खेले गए पिछले वनडे में भी वैष्णवी ने 4 विकेट चटकाए थे. मेहमान टीम ने महज 54 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. वैष्णवी के अलावा, क्रांति गौड़ और सायाली सतघरे ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से हुए बाहर, आकिब नबी की होगी एंट्री?
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
5 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
5 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
6 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines