India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी पारी का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज की. रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की इस जीत की हीरो दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकी, लेकिन इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
जिम्बाब्वे ने बनाए थे 114 रन
रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से की शार्ने मेयर्स ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों पर 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, टीम का कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सकीं. वहीं, भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि अरुंधती रेड्डी, क्रांती गौड़ और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: रायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह
दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने खेली शानदार पारी
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी का आगाज करने आई कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाई और महज 14 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. मंधाना सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा 4-4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. हरमनप्रीत कौर भी केवल एक रन बनाकर आउट हो गईं. भारत ने सिर्फ 19 रन के स्कोर पर पर चार विकेट गंवा दिए थे.
हालांकि, इसके बाद दीप्ति शर्मा और डेब्यूटांट निकी प्रसाद ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. दीप्ति ने 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. वहीं, निक्की ने 35 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली. दीप्ती और निकी की पारियों के दम पर भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, बुमराह-आकाश दीप की वापसी, मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines