IND W vs ZIM W, Deepti Sharma Century: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वडोदरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में दीप्ति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में शतक ठोक दिया. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहली बार 100 रनों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने 9 साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है. दीप्ति ने इस शतकीय पारी के साथ ना सिर्फ भारत को 328 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
दीप्ति शर्मा ने दूसरा वनडे शतक जड़कर रचा इतिहास
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 148 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद छठे नंबर पर दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी करने आईं और उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 5वें विकेट के लिए शानदार 153 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दीप्ति ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले अर्धशतक जड़ा और फिर देखते ही देखते 83 गेंदों में शतक ठोक दिया. दीप्ति ने 86 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल रहे.
यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने 2017 में वनडे शतक लगाया था. इस सेंचुरी के साथ ही दीप्ति नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए ODI में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. इस मामले में उन्होंने ऋचा घोष को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले साल विजाग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी.
वनडे में भारत के लिए ठोका 5वां सबसे तेज शतक
दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों पर शतक लगाया. इसी के साथ दीप्ति वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 5वां सबसे तेज शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड कप्तान स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में महज 50 गेंदों पर शतक जड़ा था. इसके अलावा, मंधाना ने 70 और 77 गेंदों पर भी शतक लगाने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर है, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 82 गेंदों पर शतक लगाया था.
IND-W के लिए सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
50 – स्मृति मंधाना बनाम AUS, दिल्ली 2025
70 – स्मृति मंधाना बनाम IRE, राजकोट, 2025
77 – स्मृति मंधाना बनाम AUS, मुल्लांपुर, 2025
82 – हरमनप्रीत कौर बनाम ENG, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2025
83 – दीप्ति शर्मा बनाम ZIM, वडोदरा, 2026*
ODI में 5वें विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी
इस मुकाबले में दीप्ति ने नाबाद 106 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 15 चौकों के साथ 126 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर 5वें विकेट लिए 153 रनों की साझेदारी की. यह ODI में पांचवें विकेट या उससे नीचे के लिए भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इस मामले में हरमनप्रीत-दीप्ति ने 2022 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार के 122 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, टीम मैनेजमेंट के कदम पर जताई खुशी
दीप्ति शर्मा का शानदार वनडे करियर
दीप्ति शर्मा ने साल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. दीप्ति ने भारत के लिए अब तक 126 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं, जिनकी 107 पारियों में उन्होंने करीब 37 की औसत और 72 के स्ट्राइक रेट से कुल 2871 रन बनाए हैं. उनके नाम दो शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रन है. बल्लेबाजी के अलावा, दीप्ति गेंदबाजी में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 124 पारियों में अपनी शानदार गेंदबाजी से कुल 168 विकेट हासिल किए हैं.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
38 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
1 hr agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
1 hr agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
1 hr agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
1 hr agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
2 hrs agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines