Women’s World Cup 2025, IND W vs SA W Final: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है. अब 2 नवंबर को फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.
साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. दोनों ही टीमें अपना पहला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस खिताबी भिड़ंत से पहले यहां जानिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी?
वनडे क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें अब तक 34 बार भिड़ चुकी हैं. इसमें से 20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि 13 मैचों में प्रोटियाज टीम ने जीत दर्ज की है. आंकड़ों के हिसाब से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारतीय टीम अफ्रीकी टीम को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.
ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत को मिली थी हार
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 251 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट्ड और नादिन डि क्लार्क की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 7 गेंद शेष ही लक्ष्य हासिल कर लिया था. नादिन ने 84 रन तो वोल्वार्ट्ड ने 70 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? Asia Cup फाइनल से पहले लगी चोट के बाद आ गया बड़ा अपडेट!
दोनों ही टीमों के पास पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका
गौरतलब है कि भारतीय टीम तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. इससे पहले मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम 2005 और 2017 के वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों ही बार टीम को हार का सामना करना पड़ा और खिताब जीतन से चूक गई. वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की है. दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी. यानी इस बार महिला वर्ल्ड कप में नया चैंपियन मिलने वाला है. दोनों ही टीमें इतिहास रचने के लिए बेताब हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: बीच मैदान बन गया कप्तान सूर्यकुमार का मजाक! रवि शास्त्री से लेकर मैच रेफरी तक की छूट पड़ी हंसी
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines