टीम इंडिया में कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? Asia Cup फाइनल से पहले लगी चोट के बाद आ गया बड़ा अपडेट!
Hardik Pandya Comeback Soon: हार्दिक पांड्या को एशिया कप 2025 फाइनल से पहले क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी. इसके बाद से वो आराम कर रहे हैं और अभी बेंगलुरु में स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवर कर रहे हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और अब उन सभी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. अगले महीने के अंत में वो टीम इंडिया के लिए कमबैक कर सकते हैं.
Hardik Pandya Injury Update: एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले हार्दिक पांड्या को क्वाड्रिसेप्स में चोट आई थी. पांड्या इसी वजह से फाइनल नहीं खेल पाए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया. हार्दिक टीम को गेंद और बल्ले से संतुलन प्रदान करते हैं. उनकी कमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में देखने को मिल रही है. इसी वजह से फैंस जल्द से जल्द उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहते हैं. अब हार्दिक की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है और बताया जा रहा है कि अगले महीने के अंत में उनकी वापसी हो सकती है.
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट
हार्दिक पांड्या को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. टीओआई को BCCI के एक सोर्स ने हार्दिक की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि पांड्या 21 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का हिस्सा बने थे. वो एक महीने तक CoE में रहने वाले हैं, जहां उन्होंने जिम सेशन शुरू कर दिए हैं.
विज्ञापन
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि 30 नवंबर 2025 से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. यहां पांड्या का कमबैक हो सकता है और उनके आने से वनडे एवं टी20 टीम को मजबूती मिलेगी.
Hardik pandya set to return for SA odi series where as iyer may take around 2 months to make his return (probably a chance in nz series) [TOI] pic.twitter.com/4AqSlDKcRz