IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया का महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आगाज अच्छा नहीं रहा। टीम पहले ही मैच में न्यूजीलैंड से 58 रनों से हार गई। टीम की नजरें अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार छह अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं कि दोनों टीमों का टी-20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है, साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में कौन सी टीम का दबदबा रहा है।
टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमें 15 बार भिड़ी हैं, जिसमें से भारतीय महिला टीम ने 12 बार पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ तीन बार जीत पाया है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने चार जबकि पाकिस्तान ने दो मैच अपने नाम किए हैं।
ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, तुबा हसन, सदफ शमास, नशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल, इरम जावेद, ओमाइमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines