IND W vs PAK W: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेले गए इस मैच को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 88 रनों से जीत लिया था. ये इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत है, तो वहीं पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार. टीम इंडिया को अब अगला मैच भारत में ही खेलना है. जिसके चलते कप्तान हरमनप्रीत कौर लगातार जीत के बाद भी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. इसको लेकर उन्होंने मैच के बाद बोलते हुए बड़ा हिंट भी दिया.
मैच के बाद क्या बोली कप्तान हरमनप्रीत कौर?
पाकिस्तान को 88 रनों से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया “बहुत खुशी हुई, हम सबके लिए बहुत अहम मैच था और मुझे यकीन है कि घर पर भी सभी खुश होंगे. हमारी गेंदबाज़ी शानदार रही। क्रांति ने वाकई अच्छी गेंदबाज़ी की, वो लाजवाब थी और रेणुका ने उसे सफलता दिलाने में मदद की. हमने कई मौके बनाए, बदकिस्मती से हमने उन्हें गंवा दिया, लेकिन आखिर में जब आप जीतते हैं तो आपको खुशी होती है. ये बल्लेबाजी के लिए आसान पिच नहीं थी, हम ज्यादा देर तक बल्लेबाज़ी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम कितने रन बना सकते हैं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदकर हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान, इन खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो
आगे उन्होंने कहा “बारिश हो रही थी और पिच पर पकड़ थी. हम विकेट बचाए रखना चाहते थे सबसे जरूरी था विकेट बचाए रखना, ऋचा ने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की और हमें वो अहम 30 रन दिए. सुधार करने के लिए कई क्षेत्र हैं लेकिन हम खुश हैं कि हम जीत गए, बस इसी लय के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. अब हम भारत वापस जा रहे हैं, हम जानते हैं कि वहां की पिचें कैसी होती हैं, हम संयोजन देखेंगे और देखेंगे कि हमें किस टीम के साथ खेलना है.”
159 रनों पर ही सिमट गई पाकिस्तान टीम
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली थी. आखिर में ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर 35 रनों की अहम पारी खेली. इसके बाद 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 159 रनों पर ही ढेर हो गई थी. पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने 81 रनों की पारी खेली थी. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, हो गया बड़ा खेला
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
59 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, अक्षर पटेल हो गए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines