पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, हो गया बड़ा खेला
ICC Womens World Cup 2025 Points Table: 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीते और अंक तालिका में अपना खूंटा गाड़ लिया. पाकिस्तान को हराकर भारत टॉप पर पहुंच गई है. इसके अलावा पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा. आप यहां अंक तालिका का हाल देख सकते हैं.
ICC Womens World Cup 2025 Points Table: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 में 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को भारत ने 88 रनों से जीत लिया. जीत के बाद पॉइंटस टेबल में बड़ा खेला हुआ. भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. इसके अलावा पाकिस्तान की हालत अंक तालिका में खस्ती नजर आ रही है.
अंक तालिका में बड़ा खेला
भारत ने पहला मैच श्रीलंका को हराया. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा और अंक तालिका में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है. वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 2 पॉइंटस के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर बांग्लादेश 2 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं पाकिस्तान फिलहाल 2 मैच में 0 अंक के साथ छठे नंबर पर है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 43 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने बनाए. उन्होंने 46 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा चमकी. दोनों ने 3-3 विकेट लिए.
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल का हाल