IND vs ENG: वनडे सीरीज के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा, इतिहास रचने के हैं बेहद करीब

IND vs ENG: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं. जहां पर वो जब भी कोई सीरीज खेलते हैं, तो बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान हिटमैन 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Rohit Sharma AI Image
1 / 6
AI Image

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद अब 3 वनडे मुकाबले खेलने वाली है. जहां पर स्टार खिलाड़ी दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं. इस दौरान सभी की नजरें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के ऊपर रहने वाली है. हिटमैन फिलहाल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. रोहित इतिहास रचने के बहुत ज्यादा करीब हैं. (PIC Credit- AI Generated)

विज्ञापन

इतिहास रचने के करीब हैं रोहित शर्मा

इतिहास रचने के करीब हैं रोहित शर्मा 2 / 6

अगर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के दौरान शतक जड़ दिया, तो वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा मौजूदा समय में 39 साल के हो गए हैं. (PIC Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

280 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं हिटमैन

280 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं हिटमैन 3 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा ने अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 280 रन बनाए, तो वो वनडे करियर में 12 हजार रन पूरे कर लेंगे. रोहित वनडे फॉर्मेट में बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही वो 3 पारियों में इतने रन बना सकते हैं. (PIC Credit- Rohit Sharma Instagram) 

सिर्फ 1 छक्का जड़ते ही आगे निकल जाएंगे रोहित

सिर्फ 1 छक्का जड़ते ही आगे निकल जाएंगे रोहित 4 / 6

पहले वनडे मुकाबले में एक छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. अगर वो ऐसा करते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है.  (PIC Credit- X) 

विज्ञापन

69 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे हिटमैन

69 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे हिटमैन 5 / 6

इंग्लिश टीम के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अगर रोहित शर्मा ने 69 रन बना लिए तो वो सेना देशों में 9 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया है. (PIC Credit- Rohit Sharma Instagram) 

जीत के रोहित का है अहम योगदान

जीत के रोहित का है अहम योगदान 6 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन बनाते ही रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे. रोहित के पास बतौर सलामी बल्लेबाज जीते हुए मैचों में सबसे रन बनाने का मौका है. रोहित शर्मा जब भी बड़ा स्कोर करते हैं, तो टीम इंडिया के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं. (PIC Credit- Rohit Sharma Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन