India W vs Australia W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम रविवार, 28 जून को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ग्रुप स्टेज में भारत ने अब तक खेले 4 मैचों में से तीन जीते हैं और एक में हार मिली है.
भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. ऐसे में अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार जाती है तो टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
टी20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 38 टी20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 27 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है और एक मैच बेनतीजा रहा है.
इन आंकड़ों से साफ है कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी. भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 95 रनों से करारी मात दी. हालांकि, तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा.
अब सबकी नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें जीत दर्ज कर भारतीय टीम टॉप-4 में जगह बना सकती है. मौजूदा पॉइंट्स टेबल के समीकरणों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला भारत के लिए किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें- IRE vs IND: दूसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार हैं अय्यर!
भारतीय महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली.
ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल (विकेटकीपर), एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, मेगन शूट.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, इन तीन का कटेगा पत्ता? दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines