IRE vs IND: दूसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार हैं अय्यर!

IRE vs IND: आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच अब दूसरे टी-20 मैच की तैयारी हो रही है. पहले टी-20 मैच में आयरलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करके वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को हरा दिया. जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को अगले मैच से पहले बड़े फैसले करने होंगे.

Indian Cricket Team

Pic Credit- AI Generated

IRE vs IND: टीम इंडिया पहले टी-20 मैच में आयरलैंड के खिलाफ हारने के बाद दबाव में नजर आ रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को फिलहाल आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दूसरे टी-20 मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपनी ताकत दिखाना चाहेगी. ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहले टी-20 मैच में फेल हुए खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में वो बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर 

पहले टी-20 मैच में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बुरी तरह से फेल हो गए. सुंदर टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बन गए थे. ऐसे में अब उन्हें बेंच पर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में पहली बार मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से भारतीय टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें थी. जिसे पहले टी-20 मैच में उन्होंने तोड़ दिया. अनुभवी गेंदबाज होने के बाद भी वो सबसे महंगे साबित हुए. मुश्किल विकेट पर एक ओवर में 27 रन लुटा कर उन्होंने मैच टीम इंडिया से दूर कर दिया. जिसके कारण ही अब उन्हें बेंच पर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

रवि बिश्नोई 

पहली टी-20 मैच में भी टीम ने रवि बिश्नोई को बाहर बिठाया था. ऐसे में वो इस मुकाबले में भी बिश्नोई को बाहर ही बिठा सकती है. बिश्नोई की जगह फिलहाल प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच में भी इस स्टार स्पिनर को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा 

टीम इंडिया मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराना चाहती है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में किसी तरह से फिट करना होगा. संजू सैमसन पहले टी-20 मैच में रन नहीं बना पाए थे. ऐसे में उन्हें एक और मौका देना होगा. ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट पहले मैच में अच्छा खेलने वाले अभिषेक शर्मा को आराम दे सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ