IND W vs AUS W: टीम इंडिया को वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया 330 रन बनाने के बाद भी इस मैच को हार गई, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टीम इंडिया के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी हार है. सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ने लगी है.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?
टीम इंडिया अभी तक वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अभी तक 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम इंडिया को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है. टीम इंडिया का नेट रनरेट +0.682 का है. अब टीम इंडिया को आगे 3 मैच न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के साथ खेलने हैं. टीम इंडिया को अगर बिना किसी टीम के रिजल्ट पर निर्भर हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो उसको अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे.
ये भी पढ़ें:-IND W vs AUS W: ‘उम्मीद है दोबारा नहीं…’ टीम इंडिया को गहरा जख्म देने वाली कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान
तीनों मैच जीतकर टीम इंडिया के 10 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इसके अलावा अगर टीम इंडिया आगे एक भी मैच हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी. फिर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आगे एक भी हार नहीं चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता मैच
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने हराया था. टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी तो शानदार रही लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया हार गई. इस मैच में भारतीय टीम ने 330 रन बनाए थे और इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था, जिसमें कंगारू कप्तान एलिसा हीली की 142 रनों की पारी शामिल रही थी.
ये भी पढ़ें:-IND W vs AUS W: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में किया खेला, इस नंबर पर है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
6 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines