IND W vs AUS W: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में किया खेला, इस नंबर पर है टीम इंडिया

IND W vs AUS W: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप 2025 का महा मुकाबला खेला गया. जहां पर पहले बल्लेबाजी करके टीम इंडिया ने 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रिकॉर्ड तोड़ चेस करके 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस महामुकाबले में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण ही बदल कर रख दिया है.

icc women's odi world cup 2025 points table

icc women's odi world cup 2025 points table

IND W vs AUS W: आईसीसी वनडे महिला वर्ल्ड कप 2025 में 13 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का खेल मजेदार हो गया है. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारत आमने-सामने थी. जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 330 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 ओवर पहले 7 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. करीबी हार के बाद टीम इंडिया टेबल में इस नंबर पर नजर आ रही है.  

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉप पर बनाई जगह 

एलिसा हीली की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को 3 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा है. जिसके कारण ही 7 अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज करके 6 अंक कमा लिए हैं. जिसके कारण ही टीम टेबल में दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के साथ भी टीम इंडिया करीबी मुकाबला हारी है. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं. जिसमें हरमनप्रीत कौर की टीम ने 2 जीते तो वहीं दो मैचों में हार भी मिली है. जिसके कारण ही भारत के 4 अंक हैं. 

विज्ञापन

सबसे नीचे नजर आ रही है पाकिस्तान 

दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 मैच खेल चुकी है. जिसमें उनको 2 मैचों में जीत मिली तो वहीं 1 में हार का सामना करना पड़ा है. 4 अंक दक्षिण अफ्रीका के भी हैं, लेकिन नेट रन रेट माइनस में होने के कारण वो चौथे स्थान पर नजर आ रही है. पाकिस्तान की टीम लगातार 3 हार के कारण टेबल में सबसे नीचे है. वहीं श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर नजर आ रही है. बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर है, तो वहीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ