IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे को 100 रन के अंतर से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। अब दोनों टीमों के बीच होने वाले तीसरे मैच में प्लेइंग-11 का चुनाव करना टीम के कप्तान और कोच के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। तीसरे मैच से टीम इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम के सदस्य शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल भी जुड़ जाएंगे। ऐसे में किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा, ये सवाल क्रिकेट फैंस के मन में उठ रहा है।
तीनों खिलाड़ियों के पास है अनुभव
भारतीय क्रिकेट टीम को सीरीज के पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे मैच में टीम ने शानदार जीत दर्ज की। लेकिन टीम इंडिया अब किसी भी सूरत में रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है। टीम के कप्तान और कोच के सामने ये चुनौती है कि वह अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में शामिल करें। क्योंकि पहले मैच में टीम की हार का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों में अनुभव की कमी थी। बेहद आसान सा लक्ष्य टीम जल्दबाजी के चक्कर में हासिल नहीं कर सकी।
किन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
टीम इंडिया के लिए पिछले मैच में डेब्यू करने वाले रियान पराग और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का पत्ता प्लेइंग-11 से कट सकता है। दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन पहले मैच में खराब रहा है। ऐसे में भारतीय टीम रियान पराग की जगह प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल को शामिल कर सकती है। यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
वहीं, ध्रुव जुरेल की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल करना लगभग पक्का माना जा रहा है। ध्रुव जुरेल ने पहले मैच में भारत के लिए मुश्किल परिस्थिति में भी हड़बड़ाहट दिखाई और 14 गेंद पर 6 रन बनाकर भारतीय टीम पर दबाव को बढ़ाने का काम किया था। संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- ZIM vs IND: अभिषेक ने खास इंसान को दिया अपनी शतकीय पारी का श्रेय, सामने आई बड़ी वजह
शिवम दुबे को भी मिल सकता है मौका
टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। शिवम दुबे ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 133 रन बनाए। शिवम दुबे वर्ल्ड कप में अपनी खराब फॉर्म से जूझते रहे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 16 गेंद पर 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
शिवम दुबे को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। वाशिंगटन सुंदर ने पहले मैच में 34 गेंद पर 27 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके थे। हालांकि गेंदबाजी से वाशिंगटन सुंदर ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन शिवम दुबे को मौका देने के लिए तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें;- Video: शतक बनाया, रिकॉर्ड बनाए; फिर आखिर क्यों छलका अभिषेक शर्मा का दर्द?
तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार
तीसरे मैच के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11
सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, लुक जोंग्वे, ब्लेसिंग मुजाबरबानी और तेंडाई चतारा
ये भी पढ़ें;- IND vs ZIM: तीसरे मैच से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना लगभग तय, मैच विनर की होगी वापसी
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
7 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
11 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
32 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines