हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: क्रीज पर खड़े-खड़े संजू ने लगाया ऐसा शॉट, हवा में जाते ही गेंद हो गई गुम, देखें वीडियो

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी 20 में भारत ने 42 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 4-1 से अपने नाम की। इस मैच में संजू सैमसन के शॉट ने सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे 42 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 को अपने नाम कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक ऐसा छक्का लगाया जो मैदान के बाहर चला गया।

संजू सैमसन ने लगाया 110 मीटर का सिक्स

टीम इंडिया की पारी के दौरान 2वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू ब्रेंडन के ओवर में स्ट्रैट सिक्स मारा था। उन्होंने 110 मीटर का लंबा सिक्स मारा। उनके इस शॉट की वजह से गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। इसके बाद अंपायर को नई गेंद भी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन

 

संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी

इस मैच में संजू सैमसन 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया एक बड़े स्कोर पहुंच सकी। उन्होंने संकट में फंसी टीम इंडिया को पराग के साथ मिलकर संभाला था और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

विज्ञापन

भारत ने हासिल की जीत

इसे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन संजू ने बनाए। 168 रन के स्कोर का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 125 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया के लिए मुकेश कुमार ने चार विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: ‘घरेलू क्रिकेट वास्तव में…’ यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान; सामने आया Video

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हरारे में आज गेंदबाज या बल्लेबाज किसको मिलेगा फायदा, यहां देखें पिच रिपोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola