IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला हरारे में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में दोनों ही टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।
जानें आज के मैच बने कौन से रिकॉर्ड
- अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी 20 में डेब्यू के बाद सबसे कम मैचों में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- अभिषेक शर्मा ने आज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वो भारत की तरफ से टी20 में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं।
- भारत ने आज 234 का स्कोर बनाया था। ये टी 20 में उनका सातवां सबसे बड़ा स्कोर था।
- अभिषेक शर्मा इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
- जिम्बाब्वे की ये रन के हिसाब सबसे बड़ी हार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी 2018 में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया था।
भारत ने दिखाया दम
दूसरे टी 20 में भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 234 रन बनाए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 100, ऋतुराज ने 77 और रिंकू सिंह 48 रन बनाए। 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 134 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई ने भी दो विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: 4,6,4,6,4: जे बात! अभिषेक शर्मा ने दिखाई बेखौफ बल्लेबाजी, 5 गेंदों में कूट डाले 26 रन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, भारत दे सकता है पाकिस्तान को झटका
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines