Live Updates
IND vs ZIM: भारत ने 7 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया
भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. वैभव सूर्यवंशी ने 50 और ईशान किशन ने 35 रनों की शानदार पारी खेली. भारत ने 13.2 ओवर में 126/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
IND vs ZIM: ईशान किशन हुए आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ईशान किशन 24 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे हैं. भारत को अब 6 रन जीत के लिए चाहिए.
IND vs ZIM: भारत का स्कोर 100 के पार
10.4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 105/2 रन बना चुकी है. ईशान किशन 21 गेंदों में 29 और अय्यर 17 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी बनाकर हुए आउट, भारत को दूसरा झटका
वैभव सूर्यवंशी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली.
IND vs ZIM: 6 ओवर का खेल खत्म हुआ
6.1 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना चुकी है. वैभव 18 गेंदों में 50 रनों पर खेल रहे हैं. उन्होंने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली.
IND vs ZIM: भारत को लगा पहला झटका, आउट हुए अभिषेक शर्मा
भारत को पहला झटका लग चुका है. अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 3.1 ओवर में भारत का स्कोर 27/1 है. क्रीज पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. दूसरी ओर वैभव 11 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM: वैभव कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे है. वह 8 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने अब तक 4 गेंदों में 1 रन बनाए हैं. 2 ओवर में भारत का स्कोर 22 रन है.
IND vs ZIM: शुरू हुई भारत की बल्लेबाजी, क्रीज पर उतरे वैभव और अभिषेक
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी उतर चुके हैं. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 रन है.
IND vs ZIM: भारत को मिला 126 रनों का लक्ष्य, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
भारतीय टीम को 126 रनों का लक्ष्य मिला है. जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं. भारत को आखिरी ओवर में 2 सफलता मिली. प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में 1 विकेट लिया, जबकि वेस्ली माधेवेरे रन आउट हुए. मेधेवरे ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी.
IND vs ZIM: 100 के पार हुआ स्कोर
जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार हो गया है. 18 ओवर का खेल खत्म हो चुका है जिम्बाब्वे की टीम 109/5 रन बना चुकी है. वेस्ली माधेवेरे 32 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक पहली ही गेंद से जिम्बाब्वे पर शिकंज कस कर रखा है.
IND vs ZIM: 16 ओवर का खेल हुआ खत्म
16 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जिम्बाब्वे की टीम 89/5 रन बना चुकी है. वेस्ली माधेवेरे 26 गेंदों में 23 और तादिवानाशे मारुमानी 9 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को छठे विकेट की तलाश है. मयंक यादव अब तक 2 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा अब तक प्रिसं यादव, रवि बिश्नोई और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन, रवि बिश्नोई ने दिलाई सफलता
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. रवि बिश्नोई ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. रियान बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिम्बाब्वे का स्कोर 13.3 ओवर में 66/5 है.
IND vs ZIM: 11 ओवर का खेल हुआ खत्म
11 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जिम्बाब्वे की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना चुकी है. रियान बर्ल एक ओर से टिके हुए हैं वह 26 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ वेस्ली मधेवेरे दे रहे हैं. वह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
IND vs ZIM: सिकंदर रजा हुए आउट, भारत को मिली चौथी सफलता
सिकंदर रजा के रूप में जिम्बाब्वे को चौथा झटका लगा है. वह 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शिवम दुबे ने चलता किया है. जिम्बाब्वे का स्कोर 9.4 ओवर में 44/4 है.
IND vs ZIM: 7 ओवर का खेल हुआ खत्म
7 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जिम्बाब्वे की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना चुकी है. जिम्बाब्वे की टीम फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका, डियोन मायर्स हुए आउट
जिम्बाब्वे को अब तीसरा झटका लगा है. डियोन मायर्स 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मयंक यादव ने उन्हें चलता किया. क्रीज पर रयान बर्ल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 5 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 21/3 है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका, आउट हुए बेन करन
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लगा है. बेन करन 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. प्रिंस यादव ने उन्हें आउट किया. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
IND vs ZIM: जिम्ब्बावे का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव ने दिलाई पहली सफलता
जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिर चुका है. ब्रायन बेनट गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं. मयंक यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई. वह लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. क्रीज पर डियोन मायर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
IND vs ZIM: ब्रायन बेनट और बेन करन बल्लेबाजी के लिए उतरे
ब्रायन बेनट और बेन करन बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव कर रहे हैं.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
IND vs ZIM: भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
IND vs ZIM LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच भारतीय समायनुसार 4:30 बजे शाम में शुरू होगा. पहले जिम्बाब्वे बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.
IND vs ZIM: तिलक वर्मा पर भी रहेंगी नजरें
तिलक वर्मा पर भी नजरें रहने वाली हैं. वह टीम के उपकप्तान हैं. उन्होंने अपनी धीमी स्ट्राइक रेट को लेकर बात की थी और कहा था कि मैं परिस्थियों के हिसाब से खेलता हूं. मैं पहली बॉल से भी हिट कर सकता हूं. लेकिन कभी-कभी धीमा खेलने की वजह परिस्थतियों पर निर्भर करती है.
IND vs ZIM LIVE: भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. अशोक शर्मा को भारत की ओर से डेब्यू कैप मिल सकती है. साल 2010 से लेकर अब तक जिम्बाब्वे की धरती पर 22 भारतीय खिलाड़ी अपना डेब्यू कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली से अभिषेक शर्मा तक, जिम्बाब्वे की धरती पर इन 22 भारतीय खिलाड़ियों ने किया है इंटरनेशनल डेब्यू
IND vs ZIM LIVE: अय्यर की अग्निपरीक्षा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज अय्यर के लिए अग्निपरीक्षा मानी जा रही है. अब तक उनकी कप्तानी में भारत ने एक भी टी-20 मैच नहीं जीता है. भारत को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे.
IND vs ZIM 1st T20I : भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं. भारतीय टीम 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रनवेस्ली माधेवेरे ने बनाए थे. उन्होंने 34 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तादिवानाशे मारुमानी ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए थे. भारत की ओर से प्रिंस यादव और मयंक यादव ने 2-2 विकेट चटकाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 13.2 ओवर में ही मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 35 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
India vs ZIM 1st T20I Match: Playing 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी
IND vs Zimbabwe 1st T20I: Head to Head
इस मैच के बाद भारत और जिम्बाब्बे के बीच अब तक 13 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 ही जीत मिली है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी बड़ी अपडेट्स…
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
46 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines