IND vs ZIM 4th T20: आपने कई बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को टॉस के दौरान कुछ भूलते हुए देखा होगा। रोहित कभी ये भूल जाते हैं कि बल्लेबाजी चुननी थी या गेंदबाजी। तो कभी वे टीम के खिलाड़ियों का ही नाम भूल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अंपायर को कुछ भूलते देखा है। जी हां, भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में अंपायर के साथ गजब ड्रामा हो गया। वे ये भूल गए कि ओवर में कितनी गेंदें बाकी हैं। इसकी वजह से गेम थोड़ी देर रुका रहा।
खलील अहमद के ओवर में एक बॉल पर आए 12 रन
ये नजारा 17वें ओवर में देखने को मिला। खलील अहमद की पहली गेंद पर डियोन मेयर्स ने 2 रन लिए। दूसरी पर उन्होंने एक रन लेकर सिकंदर रजा को स्ट्राइक दी। तीसरी बॉल ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी, इसलिए ये वाइड दे दी गई। इसके बाद तीसरी बॉल को दोबारा डाला गया तो ये नो बॉल हो गई। जिस पर रजा ने चौका जड़ दिया। इसके बाद फ्री हिट पर रजा ने छक्का ठोक डाला। यानी एक गेंद पर 12 रन बन गए।
इस तरह हुआ कंफ्यूजन
चौथी पर रजा ने एक रन ले लिया। पांचवीं पर मेयर्स ने एक रन लेकर रजा को स्ट्राइक दे दी, लेकिन ये क्या? अंपायर ने ओवर खत्म करने की बात कही। इस पर काफी कंफ्यूजन हुआ। अंपायर खलील से बातचीत करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने कंफर्म किया कि क्या ओवर खत्म हो गया है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस ओवर में अब तक सिर्फ 5 गेंदें ही डाली गई हैं तो खलील को छठी बॉल डालने को कहा गया। तब जाकर ये लंबा ओवर खत्म हुआ। छठी पर रजा ने एक रन लिया। इस तरह इस ओवर में कुल 8 गेंदें डाली गईं। जिन पर 18 रन आए। हालांकि इस ओवर के बाद खलील ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। खलील ने 20वें ओवर में डियोन मेयर्स और क्लाइव मदांडे का विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्या अभिषेक शर्मा बनेंगे दूसरे जड्डू? बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुंबई का लड़का, धोनी का चेला, कौन हैं तुषार देशपांडे? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-अनन्या पांडे के डांस पर रियान पराग क्यों हुए ट्रोल? यूजर्स बोले- ‘ऐसा क्या है उसमें’
ये भी पढ़ें:- Video: सचिन-धोनी से हार्दिक-बुमराह तक, अंबानी की शादी में क्रिकेटर्स की धूम, गौतम गंभीर भी पहुंचे
ये भी पढ़ें:- अनंत अंबानी की शादी में नाचते-नाचते जमीं पर लेटे हार्दिक पांड्या, Video में दिखा देसी अंदाज
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
27 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
49 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
59 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines