India Squad For Zimbabwe Tour: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे का टूर करेगी। यहां टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से होगी। ये सीरीज 14 जुलाई तक चलेगी। भारत के इस दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा की गई है। खास बात यह है कि टी-20 विश्व कप में रिजर्व में शामिल रहे शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को जगह दी गई है। रियान पराग, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी और तुषार देशपांडे ने टीम इंडिया में जगह बनाई है।
सीनियर खिलाड़ियों को आराम
इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बाहर रहेंगे। सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है। वर्ल्ड कप के स्क्वाड में चुने गए 15 में से 13 खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया गया है। सिलेक्टर्स ने एक तरह से युवा खिलाड़ियों की एक नई टीम चुनी है। हालांकि इसमें संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है। जायसवाल ने अब तक वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला है। रिजर्व में शामिल रिंकू सिंह ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों ने मारी बाजी
आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया था। जिनके इस टूर पर चुने जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रहे थे। पराग ने 16 मैचों में 52.09 के औसत और 149.21 के औसत से 573 रन ठोके थे। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे।
वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को पेस ऑलराउंडर के तौर पर जगह दी गई है। सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रेड्डी ने 13 मैचों में 303 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए। सन राइजर्स के दूसरे खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। उन्होंने 16 मैचों में 484 रन ठोके। वह भी ऑलराउंडर के तौर पर चुने गए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : फैंस ने उठाई ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की मांग, शेयर किए सोशल मीडिया पर फनी मीम
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब है बदला लेने की बारी, एक तीर से दो शिकार करने को तैयार टीम इंडिया, क्या करेंगे विपक्षी?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines