IND vs ZIM Abhishek Sharma Century Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 24 घंटे में ही जीरो से हीरो बन गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज अभिषेक ने रविवार को खेले गए दूसरे मैच में हाहाकार मचा दिया। उन्होंने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 46 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक शतक कूट डाला। इस हाहाकारी शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया।
सबसे कम इनिंग में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम इनिंग में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने डेब्यू के बाद दूसरी ही पारी में ये रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम दर्ज था। उन्होंने 3 इनिंग में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं केएल राहुल ने पहला शतक जमाने के लिए 4 इनिंग ली थीं।
सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज
इसी के साथ अभिषेक शर्मा सबसे कम उम्र में भारत के लिए शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 23 साल 307 दिन में ये शतक जमाया। सबसे कम उम्र में शतक जमाने के मामले में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं। उन्होंने 21 साल 279 दिन में पिछले साल नेपाल के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था।
सबसे कम गेंदों में सेंचुरी जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा
यही नहीं अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने 46 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। भारत के लिए T20i में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने इंदौर में 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। हिटमैन ने महज 35 गेंदों में फिफ्टी कूटी थी। इस मामले में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज है। सूर्या ने पिछले साल राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में सैकड़ा जमाया था। इस लिस्ट में केएल राहुल 2016 में लॉर्डहिल में 46 गेंदों में शतक जमाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
लगातार तीन छक्के ठोक पूरी की सेंचुरी
अभिषेक ने लगातार तीन छक्के ठोक अपनी सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ अभिषेक शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने T20I में लगातार 3 छक्के ठोक अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा के ओवर में बैक टू बैक तीन छक्के कूटे और शानदार शतक जमाकर फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। इसके बाद अभिषेक इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: 4,6,4,6,4: जे बात! अभिषेक शर्मा ने दिखाई बेखौफ बल्लेबाजी, 5 गेंदों में कूट डाले 26 रन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
29 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
33 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines