IND vs ZIM: तीसरे टी20I में ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को दो डेब्यू का मौका, आकाश चोपड़ा का चौंकाने वाला बयान

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज (26 जुलाई) टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईशान किशन को आराम देना चाहिए और उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए.

Ishan Kishan (PIC Credit -AI)

Ishan Kishan (PIC Credit -AI)

India vs Zimbabwe: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार, 26 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

लेकिन तीसरे टी20 मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ईशान किशन को आराम देने की सलाह दिया है. चोपड़ा का कहना है कि तीसरे मुकाबले में ईशान को ब्रेक देकर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह की क्या गलती है? – आकाश चोपड़ा

25 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “प्रभसिमरन सिंह को भी मौका मिलना चाहिए. आखिर उनकी क्या गलती है? आपने उन्हें टीम में चुना है, लेकिन यह नहीं पता कि अगली बार उन्हें कब मौका मिलेगा. ईशान किशन को आराम देकर प्रभसिमरन को खिलाया जा सकता है. वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे.”

आकाश ने साथ ही कहा कि अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए. “अभिषेक शर्मा पहले दो मैचों में रन नहीं बना सके हैं, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में भी मौका मिलना चाहिए. अगर जरूरत पड़े तो वह गेंद से भी योगदान दे सकते हैं.”

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी किए बदलाव के संकेत

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है. इसकी पुष्टि खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे मुकाबले के बाद की. दरअसल, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दूसरे टी20 के दौरान गेंदबाजी करते समय मांसपेशियों में खिंचाव का शिकार हो गए थे. वह अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए. चोटिल होने से पहले उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए थे. मैच के बाद अय्यर ने कहा, “दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है. ऐसे में रविवार के मुकाबले में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिली इस चीज से दूर रहने की सलाह, ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा

प्रभसिमरन सिंह को मिल सकता है डेब्यू का मौका

अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट बदलाव करने का फैसला करती है तो पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. प्रभसिमरन ने घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और पिछले दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी पावरप्ले में टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिला सकती है.

विज्ञापन

तीसरे टी20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और यश ठाकुर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ